भाजपाइयों ने अपने घर से सामने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना दिया
बसना,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के निर्देश पर बसना भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कल शनिवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने घरों के सामने में भूपेश सरकार के द्वारा इस भीषण महामारी से निपटने के लिए इलाज की लचर ब्यवस्था एवं विफलता के कारण आम जनता के मन में जो भय और भ्रम ब्याप्त हुआ उस के खिलाफ भाजपा धरना दे कर इस सोई हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्ती में नारे लिखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में भाजपा महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष विकास वाधवा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस महामारी में प्रदेश वासियों की चिंता न कर असम के चुनाव में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही थी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं स्वास्थमंत्री टी एस सिंहदेव का इस भयानक महामारी में एक साथ नजर न आना न कोई विशेष कार्य को करना छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्य एवं बहुत ही निराशाजनक है।
सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार प्रदेश
में क्रिकेट करवा कर कोरोना महामारी को आमंत्रण दी है बड़े बड़े आयोजन न होते
तो छत्तीसगढ़ का ये हाल नही होता छत्तीसगढ़ सरकार के 13 योद्धा कहलाने वाले
कांग्रेसी नेता इस महामारी को रोकने में पूरे असफल रहे।2 घंटे के धरने प्रदर्शन में नारे कुछ इस प्रकार से रहें इलाज ब्यवस्था दुरुस्त करो,अस्पताल म बिस्तर इलाज बर दवाई के दरकार हेमरे बर छोड़ दिस ये भूपेश सरकार हे।ना दवाई हे ना इलाज हे,इही भूपेश के राज़ है।हर आँसू हर दर्द का हिसाब रखा जाएगा,भूपेश तेरी नाकामी को याद रखा जाएगा।दवाई की काला बाजारीसत्ता और लालच का मेल है,अपने प्राण खुद बचाओ ना बाबा है ना बघेल है।
धरना प्रदर्शन पश्चात कांग्रेस सरकार की विफलता एवं इस भयंकर कोरोना महामारी के बचाव हेतु राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को मेल कर व्हाट्सएप कर ऑनलाइन भेजा गया।उक्त धरना प्रदर्शन में 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भाजपा महामंत्री अभिमन्यु जायसवाल,कोषाध्यक्ष विकास वाधवा,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा,आकाश सिन्हा,संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।