भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस सरकार के लचर व्... - CG Sandesh

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कांग्रेस सरकार के लचर व्यवस्था एवं विफलता के विरोध में धरना दिया

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश आह्वान पर भाजपा पदाधिकारियों ने कल दोपहर 2 से 4 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भीषण महामारी से निपटने के लिए इलाज की लचर ब्यवस्था एवं विफलता के कारण आम जनता के मन में जो भय और भ्रम ब्याप्त हुआ उस के खिलाफ भाजपा धरना दे कर इस सोई हुई कांग्रेस की भूपेश सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस सरकार के खिलाफ तख्ती में नारे लिखकर अपने घर के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।

उक्त धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी,भाजपा मंडल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल राजेन्द्र पटेल उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें