महासमुन्द : ग्राम तोरेसिंहा एवं माधोपाली कंटेनमेंट जोन से मुक्त
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने तहसील सरायपाली के ग्राम
तोरेसिंहा एवं माधोपाली को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस
क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया
गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश 23
अप्रैल को जारी किए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा
22 अप्रैल 2021 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं
परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु
कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14
दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14
दिनों से एक धनात्मक मरीज की पुष्टि हुई है। धनात्मक मरीजों के सम्पर्क में
आए 169 लोगों की सेम्पल जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस कारण कलेक्टर एवं
जिला दण्डाधिकारी ने इन गांवों के 01-01 धनात्मक मरीजों के मकान को छोड़कर,
शेष क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।