महासमुंद पुलिस  चौकी टुहलू थाना कोमाखान की कार्यवाही ...70 प... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस चौकी टुहलू थाना कोमाखान की कार्यवाही ...70 पाऊच जेब्रा छाप (14 लीटर) शराब को तस्करी करते 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह व थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंग के मार्गदर्शन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान क्षेत्र में दिनाँक 25/04/2021 को ओडिशा से अवैध रूप से 70 पाऊच जेब्रा छाप देशी शराब, प्रत्येक पाऊच मे 200 M L जुमला शराब मात्रा 14 लीटर कीमती 3500 रूपये को परिवहन कर चौकी टुहलू क्षेत्र में खपाने के लिए ले जा रहे आरोपी अरुण साहू पिता चन्द्रभान साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना व जिला नुआपड़ा ओडिशा को पकड़ा। जिसके कब्जे से 70 पाऊच जेब्रा छाप देशी शराब एवम् परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग के सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्रमांक OD 26 1842 कीमती 15000 रूपये एवम् एक स्किन टच रेडमी मोबाईल कीमती 2000 रूपये। जुमला किमती 20500 रूपये को जप्त कर। आरोपी अरुण साहू को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी टुहलू उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, प्रधान आरक्षक कृपाराम साहू, मेंघनाथ साहू आरक्षक यादराम चक्रधारी, रोहित नागेश, सहायक आर. विनोद निषाद का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें