सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा   40 हजार रूपए का चेक - CG Sandesh

सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपा 40 हजार रूपए का चेक

सरपंचो का कलेक्टर ने जताया आभार

जिले के सभी वर्गों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए अपने स्तर पर पहल कर वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग तथा सहायता पहुंचाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं।

इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात कर सरपंच संघ के प्रतिनिधि इनमें सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र चंद्राकर, ग्राम खरोरा की सरपंच सुनीता चंद्राकर, कांपा के सरपंच गजानंद साहू, बेलसोंडा की सरपंच भामिनी चंद्राकर, साराडीह के सरपंच साजन यादव एवं बेलसोंडा के उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने कोविड-19 के इस दौर में जीवन दीप समिति को आॅक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदनें के लिए सहयोग के रूप में 40 हजार रूपए का चेक सौंपा। इस पर कलेक्टर सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर पे गांवों में आप लोग जरूरतमंद लोगों का भरपूर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें