कमजोर धाराएं और फटाफट जमानत से सटोरियों के हौसले बुलंद
प्रदेश में सट्टापट्टी की कमजोर धाराओं का सटोरियों और जुआड़ी बेजा फायदा उठा रहे हैं जिसके चलते सटोरिये और जुआरी खुलेआम सट्टा ओर जुआ चलाने के बाद भी कमजोर धाराओं के चलते पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं, जबकि सभी जानते हैं कि प्रदेश में आईपीएल हो या ना हो सट्टा और जुआ का काम अपने चरम पर रहता है ,ये सटोरिये बेरोजगार को कर्ज देकर साथ ही नशेड़ियों को गांजा कोकिन पहुंचाने के लिए मोटर साइकिल देकर कोरियर ब्याय बना उन्हे भी फ्री में सट्टा लगवा कर बेगारी करवा रहे हैं,यानी सट्टा पट्टी लिखवाने का काम सौंप कर कमीशन के काम में लगा दिया जाता है सबसे बड़ी बात यह है कि सट्टा जुआ की कमजोर धाराओं से पुलिस को भी सट्टा जुआ पकड़ने के बाद तत्काल जमानत देकर छोड़ना पड़ता है अब यही कारण है कि सटोरियों और जुआरियों को बार-बार कानून तोड़ने का मौका मिल जाता है,यु कहें कि उनका हौसला बढ़ता जाता है पुलिस तो इस लाइलाज बीमारी का जड़ से नेस्तनाबूद कर देना चाहती है लेकिन कमजोर धाराओं के चलते थाने से ही जमानत पर छोड़ना पड़ता है
बसना समेत आसपास के सटोरिया के कारोबारियों ने सट्टा खिलाने का एक बड़ा ही नायाब तरीका ढूंढ निकाला है अब सट्टेबाज सट्टा पट्टी नहीं काट रहे बल्कि ऑनलाइन माध्यम से पैसों का लेनदेन कर खिला रहे हैं आईपीएल सीजन का रोमांच प्रारंभ हो चुका है साथ ही मैच में लगने वाले सट्टा व्यापार भी अपनी चरम सीमा पर है बसना की पुलिस भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है बसना शहर में आए दिन सट्टेबाज और जुआड़ी पकड़े जा रहे हैं मगर उसके बाद भी यह लोग अपने अवैध कारोबार को बंद नहीं करना चाह रहे हैं शहर में आए दिन सट्टा खिलाने के आरोपों से आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है मगर इनकी गिरफ्तारी का कोई खास असर नहीं दिख रहा है।
आईपीएल क्रिकेट में सट्टा लगाते एक युवक गिरफ्तार
बसना पुलिस आई पी
एल मैच शुरू होने के साथ ही एक्शन मोड में है थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर
के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन करके मुखबीर की सूचना पर छापेमारी की
जा रही है।बसना शहर के मुनु होटल के आगे अरेकेल डीपा रोड पर दानिश
खान नामक व्यक्ति आईपीएल का मैच मुंबई इंडियंस एवं किंग्स इलेवन पंजाब के
बीच 20-20 IPL मैच में मोबाईल फोन से ग्राहकों से रूपये का हार जीत का दांव
लगाकर सट्टा लगवाकर घुम घुम कर धन अर्जन कर रहा है कि सूचना पर कार्यवाही
हेतु रवाना हुए । मुनु होटल के आगे अरेकेल डीपा रोड बसना दानिश खान के घर
के सामने पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मोबाईल चलाते पकडे जिससे
पुछताछ करने पर अपना नाम दानिश खान पिता नसीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी जनपद
चौक रोड मुनु होटल के आगे अरेकेल डीपा रोड बसना थाना बसना बताया जिसे
पूछताछ की गई जो आईपीएल क्रिकेट मैच मे ग्राहको से सट्टा मोबाईल एवं सट्टा
पट्टी के माध्यम से रकम लगवाना व रकम प्राप्त करना स्वीकार किया । आरोपी
दानिश खान के पेश करने पर, 01 नग सट्टा पट्टी जिसमें 42,500/- रूपये का
दांव लेख है, 01 नग मोबाईल रियल मी सिक्स प्रो कंपनी जिसका आईएमईआई नंबर
868136043698235 जिसमें जियो कंपनी का सीम नंबर 7987794591 कीमती लगभग
8000/- रूपये, नगदी रकम 5000/- रूपये , एक नग डाट पेन कुल जुमला कीमती
55,500/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । दानिश खान के द्वारा
आईपीएल क्रिकेट मैच में ग्राहकों से सट्टा मोबाईल एवं सट्टा पट्टी के
माध्यम से रकम लगवाना व रकम प्राप्त करना स्वीकार कर अपराध करना स्वीकार
किया तथा अपने मोबाईल से ग्राहको को आनलाईन सट्टा खेलाये जाने की बात बताये
मौके पर आरोपी के मोबाईल को खोलकर अवलोकन किया गया जिसमें उनके द्वारा
अवैध लाभ अर्जन करते हुये ग्राहको को आन लाईन सट्टा खेलाना एवं अवैध लाभ
अर्जित करना पाया गया।