बागबाहरा : होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पोसिटिव को निःशुल्क मिल रहा कोविड दवाई कीट
बी पी एम ने बताया कि ऐसा कॉल सेंटर बनाया गया है जहां से सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र व जनपद मुख्यालय से प्रत्येक दिवस उन होम आइसोलेशन में रह
रहे लोगो की स्वास्थ्य स्थिति को जांनने के लिए फोन कॉल किये जाते है। साथ
ही यदि किसी व्यक्ति को संक्रमण लक्षण तेज लगते है तो शीघ्र उन्हें
हॉस्पिटल भर्ती होने या कोविड केअर सेंटर लाने के इंतेज़ाम किया जाता है। इन
दवाई कीट में से 25 हजार रुपए लागत की 101 दवाई कीट इस हेतु दान दिया
गया,साथ ही इस हेतु चंद्राकर समाज वाले सहयोग कर रहे है। एस डी एम ने बताया
अब तक 600 से अधिक कीट बनाई जा चुकी है, जो फील्ड अधिकारियों के माध्यम
जरूरतमंदों,लाक्षणिक व पोसिटिव लोगो को वितरित किया जा रहा है। यह डॉक्टर
द्वारा प्रेसक्राइब्ड दवाइयों का कीट है जिसमे 5 दिनों के लिए 6 प्रकार की
दवाइयां शामिल है। उम्मीद है जनसहयोग से शासन की इस कार्य से लोगो को
संक्रमण प्रभाव से राहत होगी और संक्रमित लोगो को जल्द स्वस्थ होने में
सहायक साबित होगी।