महासमुन्द : पटेवा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

महासमुन्द : पटेवा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब जप्त

लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब परिवहन एवं विक्री पर कार्रवाई करते हुए आज थाना पटेवा के स्टाफ द्वारा टीम गठित कर कार्रवाई की गई जिसमें चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन करने वालों को पकड़ा गया.

धारा 34(2 )आबकारी0एक्ट के तहत 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2000रुपये के साथ थाना पटेवा बस स्टैंड के सामने आरोपी सूरज रात्रे मंदिर हसौद को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई ।

धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत 4 लीटर महुआ शराब कीमती ₹800 परिवहन करते आरोपी को जनक राम पटेल नवागांव मोड़ को पकड़ा गया.

धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत 3 लीटर महुआ शराब कीमती ₹600 परिवहन करते आरोपी को पकड़ा गया तथा बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान उड़ीसा से एक काले बैग में अंग्रेजी मैकडॉवॉल 9 बाटल आईबी 8 बॉटल प्रत्येक बाटल में 750ml अंग्रेजी शराब भरा हुआ कीमती ₹11050 फोन करते आरोपी पृथ्वी राज सागरिया तेलीबांधा रायपुर को पकड़ा गया जिस पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पर कार्यवाही करते आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें