SBI में क्लर्क के 5000 पदों के लिए निकली भर्ती  - CG Sandesh

SBI में क्लर्क के 5000 पदों के लिए निकली भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट्स (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) क्लर्क के 5 हज़ार पदों के लिए भर्ती निकाली गई है जिसमे छत्तीसगढ़ के लिए 120 वैकेंसी है. इसके लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित है ऐसे कैंडिडेट्स जो अभी स्नातक अंतिम वर्ष में हैं तथा 16 अगस्त 2021 तक स्नातक की डिग्री पूर्ण कर लेते हैं वे भी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 27 अप्रैल से 17 मई 2021 तक किये जा सकते हैं.

आवेदन शुल्क – SC/ ST/ EWS वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है. OBC/ General वर्ग के लिए 750 रूपये शुल्क निर्धारित की गई है.आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 28 वर्ष निर्धारित की गई है आयु की गड़ना 01 अप्रैल 2021 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में निर्धारित छुट दी गई है. चयन प्रक्रिया- चयन के लिए सर्वप्रथम ऑनलाइन टेस्ट 100 मार्क्स की आयोजित की जाएगी उसके पश्चात  मैन्स एग्जाम लिया जाएगा. आवेदक जिस राज्य के लिए फॉर्म भरता है  उस राज्य की स्थानीय भाषा आनी चाहिए . 

अन्य जानकारी तथा  राज्यवार रिक्तियों  की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट में जाकर देख सकते हैं -
https://sbi.co.in/hi/web/careers


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें