news-details

57 वैवाहिक स्थल में 10 से ज़्यादा लोग, वसूला गया 2 लाख 95 हज़ार रू जुर्माना

वैवाहिक कार्यक्रम में 10 व्यक्तियों की निर्धारित सीमा के बाद भी कोरोना नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। प्रशासन की लाख समझाईस के बाद भी लोग समझ नही रहे है। ऐसे में अब इन पर कड़ी कार्रवाई की जाने लगी है।कांकेर जिले में लगभग 57 विवाह समारोह में तय सीमा से अधिक लोगों की उपस्थिति का बड़ा मामला सामने आया है। कोरोना नियम पालन कराने बने उड़नदस्ता ने जिले के कई विकासखंडों में अकस्मात निरीक्षण कर 57 विवाह स्थलों से 2 लाख 95 हज़ार का जुर्माना वसूला।

इन सभी जगहों पर 10 से अधिक लोग शामिल थे।
बताया गया है 25 अप्रैल रविवार को जिला प्रशासन की टीम ने जिले के 57 विवाह समारोह का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें कांकेर विकासखण्ड में 15, नरहरपुर विकासखण्ड में 4, चारामा विकासखण्ड में 5, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में 15, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड में 2, अन्तागढ़ विकासखण्ड में 6 और कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के 10 विवाह समारोह शामिल है। इन सभी जगहों पर निर्धारित संख्या 10 से अधिक लोग उपस्थित पाए गए। उड़नदस्ता ने इन 57 विवाह समारोह से 2 लाख 95 हजार रूपए का जुर्माना वसूला।




अन्य सम्बंधित खबरें