महासमुंद : गोडाउन में लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति रात्रि 11ः00... - CG Sandesh

महासमुंद : गोडाउन में लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक, ऑनलाइन शॉप तथा ई-कॉमर्स सेवाओं अमेजॉन, फ्लिपकार्ट इत्यादि के माध्यम से होम डिलीवरी प्रतिबंधित

 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने 24 अप्रैल 2021 द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 अपठित एपिडेमिक एक्ट 1897 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महासमुंद जिला के अंतर्गत संपूर्ण क्षेत्र को 6 मई 2021 प्रातः 6ः00 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। 

इस आदेश के कंडिका 4 में सभी प्रकार की मंडियां तथा थोक फुटकर एवं ग्रासरी दुकानें बंद रहेगी किंतु आवश्यक वस्तुओं माल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गोडाउन में लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 4ः00 बजे तक दी गई थी। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए गोडाउन में लोडिंग अनलोडिंग की अनुमति रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 6ः00 बजे तक दी गई है। 

इसी प्रकार इस आदेश की कंडिका 5 में पूर्व में स्थानीय ऑनलाइन शॉप तथा ई-कॉमर्स सेवाओं तथा अमेजॉन फ्लिपकार्ट इत्यादि को इस समय अवधि में होम डिलीवरी हेतु अनुमति प्रदान की गई थी और शॉप स्टोर आम जनता हेतु नहीं खोलें जाने का आदेश था। जिसमें संशोधन करते हुए स्थानीय ऑनलाइन शॉप तथा ई-कॉमर्स सेवाओं यथा अमेजॉन फ्लिपकार्ट इत्यादि के माध्यम से होम डिलीवरी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें