सहकारी समितियों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने की टीकाकरण एवं मुआवजा की मांग
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से सहकारी समितियों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को कोविड-19 का टीकाकरण शीघ्र कराने एवं कोरोना वायरस के दरमियान कर्मचारियों के मृत्यु होने पर पचास लाख रुपए तत्काल संबंधित परिवार को मुआवजा एवं आवश्यक सुविधा देने की मांग की है।
सहकारी समिति कर्मचारीयो ने पत्र देकर बताया है कि छत्तीसगढ़ में कोविड 19 दूसरा स्थान पर होने की जानकारी समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है, लॉकडाउन के दरमियान 99% संस्थाएं बंद के बराबर है केवल प्रदेश के सहकारी संस्थाएं उपभोक्ताओं को राशन, खाद, बीज देकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, इस दरमियान अपनी जान जोखिम में डालकर भीड़ में कार्य संपादित हो रहा है। इसलिए सहकारी समितियों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को कोविड-19 का टीकाकरण शीघ्र कराने एवं कोरोना वायरस के दरमियान कर्मचारियों को मृत्यु होने पर पचास लाख रुपए एवं आवश्यक सुविधाएं तत्काल दिया जाए ।
यह मांग जिलाअध्यक्ष पंकज साव, उपाध्यक्ष तुलाराम धुर्व, घनश्याम चौधरी, जयप्रकाश साहू, विजय कोसरे, संतोष पटेल,भेखराम, देवारचन राणा, ईश्वर पटेल,रिषी पटेल, हेमलाल बेहरा, भुवनेश्वर, राम, जोगेंद्र साव, आनंद दास, लोकेश, दिलीप समस्त सहकारी कर्मचारी द्वारा की गई।