महासमुंद : शव वाहन के लिए एल्डरमेन अपनी निधि से देंगे डेढ़-डे... - CG Sandesh

महासमुंद : शव वाहन के लिए एल्डरमेन अपनी निधि से देंगे डेढ़-डेढ़ लाख की राशि

राशि स्वीकृति के लिए एल्डरमैनों ने की कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात

वैश्विक कोरोना महामारी से निपटने नगरपालिका परिषद् महासमुंद के एल्डरमैनों ने हाथ बढ़ाते हुए अपनी-अपनी निधि से डेढ़-डेढ़ लाख रूपए देने का निर्णय लिया है। उक्त राशि से शव वाहन क्रय की जाएगी। आज बुधवार को संसदीय सचिव  विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में उक्त राशि की स्वीकृति के लिए एल्डरमैनों ने कलेक्टर डोमन सिंह से उनके कार्यालयीन कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान कलेक्टर  सिंह ने उनके इस निर्णय को अनुकरणीय पहल बताया। संसदीय सचिव  चंद्राकर के साथ पहुंचे एल्डरमैन  गुरमीत सिंह चावला,  सुनील चंद्राकर व  जावेद चैहान ने कलेक्टर  सिंह को बताया कि वर्तमान समय में महासमुंद क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। 

संक्रमित व्यक्तियों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम ले जाने में परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा शव वाहन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए संसदीय सचिव  चंद्राकर की पहल पर नगरपालिका के एल्डरमैनों ने अपनी-अपनी निधि से डेढ़-डेढ़ लाख रूपए की राशि देने का निर्णय लिया है। इस राशि की स्वीकृति के लिए एल्डरमैनों ने सहमति पत्र भी सौंपा। कलेक्टर  सिंह ने उनके इस पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शासन-प्रशासन के साथ ही सभी को अपनी सहभागिता निभानी होगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा भी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें