महासमुंद : सांसों की सौदेबाजी करता रंगे हाथों पकड़ाया जिला अस्पताल का डॉक्टर, 20 हजार रुपये से अधिक में बेची जा रही साढ़े 3 हजार की दवा.
कोरोना महामारी की इस आपदा को भी लोग अवसर बनाने में पीछे नहीं हट रहें हैं. कोरोना वारियर कहे जाने वाले चिकित्सक भी अब इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं. और सांसों की सौदेबाजी से बाज नहीं आ रहे.
कोरोना संक्रमण में संजीवनी की तरह उपयोग में लिए जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी किस हद तक की जा रही है, इस बात से सब वाकिफ हैं. इस इंजेक्शन मांग लोग सोशल मिडिया के पोस्ट में करते दिखाई देते है. जानकारी के अनुसार 3400 से 4500 रुपये का यह इंजेक्शन 25 से 30 हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है. इसकी मांग पुरे देश भर में है. जिसका फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं.
जिसमे महासमुंद जिले में एक डॉक्टर को रेमडेसिविर इंजेक्शन की सौदेबाजी करते हुए पकड़ा गया है. इस अवैध व्यापर की सुचना पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनो से मिल रही थी. सुचना थी कि जिले में भारी मात्रा में कोरोना वाईरस से जीवन रक्षक रेमडेशिवीर इन्जेक्शन दवा का अवैध व्यापार किया जा रहा है.
पुलिस अधीक्षक ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थान, चैकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगो को पहचान करने व इस गोरख धंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया.
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माईलेन कम्पनी का शासकीय इन्जेक्शन बिक्री हेतु रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है, जिसपर पुलिस ने मुखबिर के निशानदेही पर मौका राजिम मोड़ महासमुन्द के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे पकड़ा गया.
पुलिस द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति जिला अस्पताल महासमुन्द का डॉक्टर दैत्यनाशन पटेल निकला. जिसकी तलाशी लेने पर रेमडेशिवीर इन्जेक्शन 100एम.जी. माईलेन कंपनी का 06 नग कीमत 3,400/- रूपये मिला जिसे पुलिस ने जप्त किया.
तथा आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप धारा 102 जौ.फौ के तहत कार्यवाही गयी है. व आगे कार्यवाही हेतु ड्रग कंट्रोल विभाग को सौपी गई है.
आपको बता दें कि कोरोना महामारी को देखते शासकीय अस्पतालों में यह रेमडेशिवीर इन्जेक्शन मरिजों को लगाने हेतु शासकीय रूप से प्रदाय किया जाता है जिसे अवैध रूप से अधिक मुल्य में मुनाफा कमाने हेतु प्राईवेट हस्पतालों में कमी होने के कारण यह प्रति नग 20,000/- रूपये से अधिक मुल्य में बेचा जा रहा है.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) महासमुन्द नारद सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह बंदे व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उनि उदय राम साहू , प्रआर. श्रवण कुमार दास,चेतन सिन्हा , मिनेश ध्रुव, आर. रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर के द्वारा की गई है.