महासमुंद : संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर ने जरूरतमंदो... - CG Sandesh

महासमुंद : संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चन्द्राकर ने जरूरतमंदों को राशन सामान वितरित किया

कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर लगातार जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को संसदीय सचिव चंद्राकर ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की मौजूदगी में शहर के वार्ड 11 में जरूरतमंदों को राशन सामान वितरित किया।कोरोना संक्रमण को रोकने लाकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ रही है। इसी ध्यान में रखते हुए नेताद्वय दलदली रोड के मोहल्ले पहुंचे। जहां जरूरतमंद करीब सौ परिवारों को राशन सामान बांटे गए। राहत पैकेट में आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, हल्दी, मिर्च, सोया बड़ी, साबुन आदि सामाग्री का वितरण किया गया।संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकटकाल के इस विषम परिस्थितियों में शासन-प्रशासन जरूरतमंदों के साथ है।

जरूरतमंद लोगों को लाकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि शहर के विभिन्ना वार्डों में ऐसे जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें राशन मुहैया कराई जा रही है। इस दौरान प्रमुख रूप से सभापति संदीप घोष, आकाश चंद्राकर, यादराम चंद्राकर सहित नगरपालिका के विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश कुंजेकार मौजूद थे।


अन्य सम्बंधित खबरें