आदित्या हाॅस्पिटल महासमुन्द को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लगाई गई रोक
आदित्या हाॅस्पिटल महासमुन्द में पूर्व के भर्ती कोविड-19 के उपचाररत् मरीजों का इलाज सुचारू रूप से जारी रखेंगे
आर.एल.सी. हाॅस्पिटल, महासमुन्द एवं भारती हाॅस्पिटल, सरायपाली को कोविड-19 जाॅच के एवज् में अधिक राशि वसूली करने पर कारण बताओं नोटिस जारी
नोटिस जारी करने के पश्चात् संबंधित संस्था के विरूद्ध लगातार अधिक राशि वसूल किए जाने संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही है एवं दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से इनके विरूद्ध समाचार प्रकाशित किया जा रहा है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण आदित्या हाॅस्पिटल महासमुन्द को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए प्रदाय की गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक लगाई गई है। डाॅ. मंडपे ने बताया कि आदित्या हाॅस्पिटल द्वारा पूर्व में भर्ती कोविड-19 के उपचाररत् मरीजों का इलाज सुचारू रूप से जारी रहेगा। परंतु कोविड-19 के नए मरीजांे की भर्ती के लिए आदित्या हाॅस्पिटल में रोक लगा दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. मंडपे ने बताया कि इसी तरह महासमुन्द जिले के 02 अस्पतालों इनमें आर.एल.सी. हाॅस्पिटल महासमुन्द एवं भारती हाॅस्पिटल सरायपाली को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसमें आर.एल.सी. हाॅस्पिटल महासमुन्द एवं भारती हाॅस्पिटल सरायपाली को कोविड-19 के मरीजों के कोविड-19 जाॅच के एवज् में शासन द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली किए जाने के कारण नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें