हाईटेक तरीके से आनलाईन वेबसाईट व मोबाइल एप्प में भाव देख कर ... - CG Sandesh

हाईटेक तरीके से आनलाईन वेबसाईट व मोबाइल एप्प में भाव देख कर मोबाइल से खेला जा रहा था सट्टा, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने IPL क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर कार्यावाही हेतु समस्त थाना/चौकीप्रभारी/सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया था। सायबर सेल की टीम द्वारा जिले में मुखबीर लगाकर IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेलने व खिलाने वाले पर नजर जा रही थी, साथ ही आॅनलाईन सट्टा खेलने वालो पर निगाह रही हुई थी कि इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 01व्यक्ति कुटेला चौक सरायपाली के पास में मोबाईल के जरिये रूपये पैसो का हारजीत का दांव लगाकर आईपीएल क्रिकेट मैच RR VS MI में सट्टा नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर पर साइबर सेल की टीम व थाना सराईपाली के टीम मौका में पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ रेड कि कार्यवाही किया। नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेश साहू पिता संभुलाल साहू उम्र 32 बताया जिनके कब्जे से कागज में सट्टा पट्टी लिखा हुआ जिसमें लगभग 2 लाख रूपये का अंक सट्टा पट्टी लिखा हुआ है।,

एक नग डाट पेन व नगदी रकम 1750 रूपये, 2- एक मोबाईल रेडमी 7 मोबाइल का चालू हालत में कीमती 5000 रूपये व जुमला 6750 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्ती कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ के पाया जाने पर गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।आरोपियों की विरूद्ध थाना सराईपाली में 4(क) जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु0अधिकारी(पु) सराईपाली श्री विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी सराईपाली सुश्री वीना यादव एवं सायबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, प्रधान आर जयन्त बारीक ,आर हेमंत नायक युगल पटेल योगेश दुबे त्रिनाथ प्रधान ललित यादव संदीप भोई ,सतीश साहू व थाना सरायपाली स्टाफ आदि के द्वारा की गई।


अन्य सम्बंधित खबरें