महासमुन्द, बसना, सरायपाली एवं पिथौरा विकासखण्ड के 16 क्षेत्र... - CG Sandesh

महासमुन्द, बसना, सरायपाली एवं पिथौरा विकासखण्ड के 16 क्षेत्र माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित

जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  डोमन सिंह ने जिला मुख्यालय महासमुंद के रेल्वे काॅलोनी एवं ईमलीभांठा, बसना विकासखण्ड के ग्राम पड़कीपाली एवं ग्राम उउ़ेला के चार क्षेत्रों एवं ग्राम गढ़गांव के 04 क्षेत्रों तथा इसी प्रकार सरायपाली तहसील के ग्राम बांजीबहाल के दो क्षेत्र एवं पंडरीपानी के दो क्षेत्र, पिथौरा तहसील के ग्राम नरसिंहपुर के संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त क्षेत्र के नीचे वर्णित चैहद्दी को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं। 

इनमें रेलवे काॅलोनी महासमुन्द के उत्तर दिशा में रेलवे रेस्ट हाऊस, दक्षिण दिशा में रेलवे काॅलोनी की ओर, पूर्व दिशा में रेलवे स्टेशन पटरी की ओर एवं पश्चिम दिशा में निर्माणाधीन रेलवे आॅफिस, ईमलीभाठा महासमुंद के उत्तर दिशा में रमेश का मकान, दक्षिण दिशा में नारद निषाद का मकान, पूर्व दिशा में रिक्त प्लाॅट एवं पश्चिम दिशा में रिक्त प्लाॅट शामिल है। इसी प्रकार ग्राम पड़कीपाली के उत्तर दिशा में मंगल का मकान, दक्षिण दिशा में सड़क, पूर्व दिशा में गली और पश्चिम दिशा में खेत, ग्राम उड़ेला के चौहद्दी 01 के उत्तर दिशा में अवधराम का मकान, दक्षिण दिशा में परमानंद का मकान, पूर्व दिशा में गली और पश्चिम दिशा में मोतीलाल का मकान, चौहद्दी 02 के उत्तर दिशा में सोनसाय का मकान, दक्षिण दिशा में रामचरण का मकान, पूर्व दिशा में बाड़ी और पश्चिम दिशा में गली, चौहद्दी 03 के उत्तर दिशा में उपेन्द्र का मकान, दक्षिण दिशा में विजयशंकर का मकान, पूर्व दिशा में गली और पश्चिम दिशा में गली एवं बाड़ी एवं चौहद्दी 04 के उत्तर दिशा में पुनित का मकान, दक्षिण दिशा में बाड़ी, पूर्व दिशा में खेत और पश्चिम दिशा में सड़क, ग्राम गढ़गांव के चौहद्दी 01 के उत्तर दिशा में मोहित का बाड़ी, दक्षिण दिशा में रविलाल का मकान, पूर्व दिशा में रास्ता और पश्चिम दिशा में बाड़ी, चौहद्दी 02 के उत्तर दिशा में ब्रिजलाल का बाड़ी, दक्षिण दिशा में गिरधारी का बाड़ी, पूर्व दिशा में बाड़ी और पश्चिम दिशा में रास्ता, चौहद्दी 03 के उत्तर दिशा में गली, दक्षिण दिशा में गिरधारी का बाड़ी, पूर्व दिशा में बाड़ी और पश्चिम दिशा में रास्ता एवं चौहद्दी 04 के उत्तर दिशा में बाड़ी, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में सुकसाय का घर और पश्चिम दिशा में विजय का घर शामिल है तथा ग्राम बांजीबाहल के चैहद्दी 01 के उत्तर दिशा में स्कूल भवन, दक्षिण दिशा में रेशम लाल का मकान, पूर्व दिशा में नीलमनी का मकान और पश्चिम दिशा में बाड़ी, बांजीबाहल के चैहद्दी 02 के उत्तर दिशा में विदेशी का मकान, दक्षिण दिशा में थबीर का मकान व खेत, पूर्व दिशा में नरोत्तम का मकान और पश्चिम दिशा में डिग्री के मकान एवं ग्राम नरसिंहपुर के उत्तर दिशा में रास्ता, दक्षिण दिशा में कैलाश का खेत, पूर्व दिशा में प्राथमिक शाला अशोक का मकान और पश्चिम दिशा में कार्तिक के मकान को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्यवाही

कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।
इन सभी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दिया गया हैं। दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया हैं। इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन को प्रभार सौंपा गया हैं। इसी प्रकार पर्यवेक्षक अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है। प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, माॅस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया हैं। घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को, खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देखेंगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक को सौंपा गया हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें