महासमुंद :18 प्लस के लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत, टीका लगवाने के लोगों को मनाने में जुटी प्रशासन
शनिवार से 18 प्लस के लोगों को टीका लगाने की शुरुआत कर दी है। लेकिन इसे लेकर जिले के लोगों में जागरुकता की कमी दिखाई दे रही है। यही कारण है कि प्रशासनिक अफसरों को टीका लगाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने गांव में घूमना पड़ रहा है। रविवार को भी महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बिरकोनी टीकाकरण केन्द्र में तहसीलदार की टीम ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने निकली।
रविवार को तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, डा तोरण चंद्राकर और मितानिनें टीके लगाने की अपील लेकर ग्रामीणों के घर पहुंची। इस दौरान अधिकांश घरों के लोगों ने टीका नहीं लगाने कई तरह के बहाने बनाए। इधर, सुबह से पीएचसी में टीका लगाने के लिए पहुंची टीम लोगों के आने का इंतजार करती रहीं।
अन्य सम्बंधित खबरें