महासमुंद:संकट की इस घड़ी में शहर में कई लोग जरुरतमंदों की मदद... - CG Sandesh

महासमुंद:संकट की इस घड़ी में शहर में कई लोग जरुरतमंदों की मदद के लिए खुलकर आ रहे सामने

संकट की इस घड़ी में शहर में कई लोग जरुरतमंदों की मदद के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। दवाई, आक्सीजन सिलेंडर के अलावा अन्य चीजें उपलब्ध कराकर सहयोग दे रहे हैं। कुछ इस तरह का सहयोग केटरिंग कारोबारी और क्लबपारा गायत्री मंदिर समिति भी करने के लिए सामने आई है। जिसमें कोविड संक्रमित मरीज के परिजनों को दो टाइम का भोजन निशुल्क वितरित कर रही है।

संक्रमित के उपचार के लिए अपना घर छोड़ अंजान शहर में आये मरीज के परिजनों को लाकडाउन के बीच अब भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।मुकेश श्रीवास्तव और गायत्री मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि पिछले 13 अप्रैल से उन्होने निजी अस्पताल के स्टॉफ के लिए खाना बनाने का काम शुरु किया इस दौरान संक्रमित मरीज के परिजनों को भटकते देख उन्होने उन्हें निशुल्क भोजन देना प्रारंभ कर दिया। प्रतिदिन शहर के आसपास के अस्पतालों में भर्ती मरीज के परिजन जानकारी मिलने के बाद भोजन के लिए गंजपारा में सिंधी धर्मशाला के पास निशुल्क भोजन वितरण काउंटर से भोजन प्राप्त कर रहे हैं।

भोजन के साथ नास्ता व चाय भी

मुकेश ने बताया कि उनके कांउटर से प्रतिदिन करीब दो सौ लोगों को दो टाईम भोजन दिया जा रहा है। इसमें सुबह की चाय के साथ नास्ता, दोपहर का भोजन और शाम की चाय के साथ रात का भोजन दे रहे हैं। इसमें दाल, रोटी, सब्जी और चांवल दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि मरीज के परिजनों को भोजन लेने बर्तन मंगाया जा रहा है। जिसमें वे अन्य परिजनों के लिए भोजन ले जा सकें।

सहयोग की अपील

गायत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वे अस्पताल में भर्ती मरीजों तक जानकारी पहुंचाकर सहयोग कर सकते है ताकि इसका लाभ जरुरतमंदों को मिल सके। इसमें लोग किसी तरह सहयोग करना चाहे तो वे कर सकते हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें