महासमुंद : धरमचंद श्री श्रीमाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करने के लिए कलेक्टर को 51 हजार रूपए का चेक सौंपा
कोविड-19 संक्रमण के महामारी के दौर को ध्यान में रखते हुए और इस विषम परिस्थितियों से निपटने एवं उससे बचाव के लिए राज्य शासन हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसके अलावा समाज के विभिन्न वर्गों, उद्योगपतियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जो कि सराहनीय कदम है। इसी कड़ी में आज जिला कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात कर धरमचंद श्रीश्रीमाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि जमा करने के लिए 51 हजार रूपए का चेक सौंपा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा एवं तहसीलदार महासमुन्द श्री मूलचंद चोपड़ा उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें