महासमुंद : रंगोली बनाकर दिया कोरोना के प्रति जागरूकता का संद... - CG Sandesh

महासमुंद : रंगोली बनाकर दिया कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश

महासमुंद ज़िले में विभिन्न प्रचार माध्यमों स्थानीय गीत-संगीत, दीवार लेखन आदि के ज़रिए नगरीय एवं ग्रामीण इलाक़ों में कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। आज ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में मुख्य सड़क किनारे संदेश देने वाली रंगोली बनाकर ज़रूरी कामकाज से आने-जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागृत किया गया।

कोरोना के विरुद्ध नगरपालिका बागबाहरा ने मुख्यालय में  झलप चौक सड़क के दोनों किनारे पर मनमोहक एवं संदेश देने वाली रंगोली बनाकर ज़रूरी कामकाज से आने-जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागृत किया। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशन मे आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न प्रचार माध्यमों के ज़रिए कोरोना के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं पात्र लोगों को टीकाकरण कराने एवं कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराने कहा जा रहा है। कोरोना महामारी से बचाव एवं आमजन में जागरूकता के लिये रंगोली बनाई गयी। कोरोना महामारी को गम्भीरता से लेने तथा इससे बचाव का संदेश दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें