बसना : ललित साहू लोगों को टीकाकरण के लिए कर रहे जागरूक - CG Sandesh

बसना : ललित साहू लोगों को टीकाकरण के लिए कर रहे जागरूक

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जहां सारे देश में सरकार कोविड वैक्सीनेशन करा रही है, वहीं वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों के मन में अभी भी डर एवं संशय कायम है। वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को लोगों के मन से दूर कर उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे है ललित साहू।

ललित साहू का कहना है कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों में घबराहट है। मेरे परिवार में भी वैक्सीन लगवाने के प्रति कोई रूचि नहीं थी। ललित साहू के अनुसार उसने अभिवावकों को वेक्सीन लगवा कोरोना संक्रमण से खुद एवं परिवार को बचाने की गुजारिश की जो सफल रहा। इसी तरह अपने आसपास के घरों में जाकर भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया

कोरोना के प्रति सुरक्षा कवच है वैक्सीन

ललित का कहना है कि कोरोना की बढ़ रही रफ्तार चिंताजनक है। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है जिसे युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों को अपनाना आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।


अन्य सम्बंधित खबरें