महासमुंद : कोरोना संक्रमित मरिजो के उपचार के लिए प्लाज़्मा उप... - CG Sandesh

महासमुंद : कोरोना संक्रमित मरिजो के उपचार के लिए प्लाज़्मा उपलब्ध करवा,मदद कर रहे - हेमंत तिवारी

भाजयुमो के जिला महामंत्री हेमंत तिवारी इन दिनों कोरोना संक्रमितों के लिए प्ला्‌मा, रेमिडेसिविर इंजेक्शन, अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। तिवारी के इन कार्यों को सामाजिक सेवा की दृष्टि से सराहा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि तिवारी महासमुंद और खल्लारी क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रायपुर के अंकित अग्रवाल ग्रुप के सहयोग से प्ला्‌मा उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे रायपुर-महासमुंद में उपचार करा रहे मरीजों को अपने स्वास्थ्य सुधार में राहत मिल रही है। कालाबाारी और मारामारी के दौर में हेमंत के व्यक्तिगत प्रयासों से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए रेमिडेसिविर इंजेक्शन भी निर्धारित दर पर सुलभ कराया गया है।अपने व्यक्तिगत संपर्कों का लाभ पहुँचाकर तिवारी ने गंभीर रूप से अस्वस्थ कोरोना मरीजों को रायपुर के अच्छे अस्पतालों में भर्ती कराकर इलाज मुहैया कराया है और यह सेवा-कार्य निर्बाध जारी है। इनके कार्यों की सराहना इंटरनेट मीडिया में हो रही है। बागबाहरा के नागरिक और उपचारार्थ मरीजो के परिजन तिवारी के कार्य पर आभार साधुवाद जता रहे हैं।

तिवारी ने कहा कि आज का यह समय संकटपूर्ण है और इससे पार पाने में हम सब अपने-अपने स्तर पर पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। किसी कोरोना संक्रमित के स्वास्थ्य में सुधार और जीवनरक्षा से जो आत्म-शांति मिलती है, वह निश्चित तौर पर अनमोल होती है। तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की जाँच, उपचार, प्ला्‌मा, जरूरी दवाओं की उपलब्धता के लिए वे हर पल तत्पर हैं और रूरतमंद उनसे संपर्क करें तो वे उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें