सरायपाली और पिथौरा के  सब्जी मार्केट में प्रशासन की गाइड लाइ... - CG Sandesh

सरायपाली और पिथौरा के सब्जी मार्केट में प्रशासन की गाइड लाइन की उड़ रही धज्जियां, फल सब्जी खरीदने उमड़े लोग

कोरोना संक्रमण के चलते जिले में लॉक डाउन प्रभावशाली है ,ऐसे में फल सब्जी राशन दुकान जैसी मूलभूत सुविधा को नियम व शर्तों के साथ समय सीमा और प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते छूट दिया गया है लेकिन पिथौरा सब्जी मार्केट में यह नजारा कुछ और ही बयां कर रही है ,सुबह से ही सब्जी बाजार में लोग सब्जी, फल खरीदने उमड़ पड़े है सोसल डिस्टेंस का पालन नही हो रहा है,स्थानीय प्रशासन भी सब्जी मार्केट में लगी भीड़ से अनजान है ,इतनी भीड़ देख अन्य व्यापारी वर्ग भी कटाक्ष कर है कि क्या लॉक डाउन सिर्फ अन्य व्यापारियों के लिए ही लागू किया गया है ? ऐसा ही नजारा सरायपाली सब्जी मार्केट में भी देखने को मिला जंहा लोग सब्जी खरीदने के लिए उमड़ पड़े है और सोसियल डिस्टेंसिनग का कही पालन करते कोई नजर नही आ रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें