महासमुंद  : कोरोना के संकटकाल में भी जरूरतमंद को विषम परिस्थ... - CG Sandesh

महासमुंद : कोरोना के संकटकाल में भी जरूरतमंद को विषम परिस्थिति में रक्त उपलब्ध करा रहा है शहर का बजरंग दल

कोरोना महामारी को लेकर देशभर में जहा एक ओर डर का माहौल बना हुआ है। वहीं कोरोना के संकट काल में लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। दूसरी लहर आने के बाद कई जगहों पर फिर से लाकडाउन कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर समाज सेवी युवाओं द्वारा जरूरत मंद लोगो को बल्ड की कमी होने नहीं दे रही है आज देर साम बहुत ही इमरजेंसी सिचुएशन में ब्लड की आवश्यकता आदित्य हॉस्पिटल में एडमिट मरीज मीना साहू जी सराईपाली निवासी को जरूरत पड़ी जिसके लिए तत्काल बजरंग दल के सदस्य और समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा उसे देर शाम जिला हॉस्पिटल से एक यूनिट ब्लड तत्काल अरेंजमेंट करवाया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें