महासमुंद जिला जेल से भागे सभी कैदी पुलिस के गिरफ्त में, पुलिस की टीम को मिलेगा 30 हजार इनाम
गुरुवार को जिला जेल से फरार 5 बंदियों में से चार बंदियों को शुक्रवार की शाम तक गिरफ्तार कर लिया गया था और अब पांचवें एवं अंतिम फरार बंदी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह गिरफ्तारी महासमुंद जिले की खल्लारी पुलिस थाने की टीम की ओर से की गई है । गिरफ्तार किए गए बंदी का नाम धनसाय है।
महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया था और किसी भी हाल में शीघ्र ही पांचो फरार बंदियों की गिरफ्तारी करने का आदेश जारी किया था। एक के बाद एक 2 दिन के भीतर ही जब चार फरार बंदी पुलिस की पकड़ में आए तो चौथे आरोपी जिसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है वह इस अंतिम बंदी के ठीक पहले गिरफ्तार किया गया था उससे पूरी प्लानिंग का पर्दाफाश हो गया।
इसे पता था कि कौन बंदी फरारी के बाद कहां जाने वाला है । ऐसे में उसके बताएं स्थानों पर एवं निशानदेही पर छापेमारी करते हुए पुलिस अंतिम फरार बंदी तक भी जा पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर एक बार फिर से जेल भेज दिया गया।इस कामयाबी के लिए 30 हजार कैश रकम आई जी ने पुलिस टीम को देने का ऐलान किया है ।