महासमुंद जेल से बंदियों के फरार होने के मामले की मजिस्ट्रेट ... - CG Sandesh

महासमुंद जेल से बंदियों के फरार होने के मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने महासमुंद जेल से पाँच विचाराधीन बंदी के फरार होने की घटना की शुक्रवार को उपरोक्त प्रकरण में पांचों विचाराधीन बंदियों के जिला जेल महासमुन्द से फरार होने की घटना की जांच हेतु दण्डाधिकारी की गई है एवं जांच हेतु अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, महासमुन्द को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दण्डाधिकारी जांच हेतु निम्न बिन्दु तय किये जाते है। इनमें जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की फरारी किन परिस्थितियों में हुई, बंदियों की फरार होने की लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है? उत्तरदायित्व का निर्धारण ? अन्य बिन्दु जो जाॅच अधिकारी उचित समझे। अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी महासमुन्द उपरोक्त बिन्दुओं पर जांच कर जांच प्रतिवेदन एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

पाँचों विचाराधीन बंदी 6 मई 2021 को महासमुंद जेल की चारदीवारी फाँद कर फरार हो गए थे। हालांकि पाँचो क़ैदियों को बाद में पकड़ लिया गया है। उप महानिदेशक जेल एवं सुधरात्मक सेवाएं छतीसगढ़ रायपुर ने जिला जेल महासमुन्द के फरारी के उक्त घटना की दण्डाधिकारी जांच कराकर जांच प्रतिवेदन जेल मुख्यालय को उपलब्ध कराने का लेख किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें