महासमुंद : कलेक्टर ने ग्राम खट्टी में शाम 5 बजे के बाद सब्जी बाजार लगने पर नाराज़गी जतायी, संबंधितों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज शाम महासमुंद के ग्राम खट्टी का दौरा किया । यहां शाम 5:00 बजे के बाद भी सब्जी बाजार लगने पर नाराज़गी जतायी और कहा कि यह अत्यंत ही आपत्तिजनक है । उन्होंने एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार को कहा कि इस प्रकार की ऐसी स्थिति कहीं नहीं बननी चाहिए। उन्होंने तत्काल यहां कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पटवारी द्वारा सूचना नहीं देने के कारण भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सचिव और कोटवार के खिलाफ कार्रवाई करने कहा।
कलेक्टर एवं ज़िला दंडाधिकारी श्री डोमन सिंह ने ज़िले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले गुरुवार को 17 मई 2021 प्रातः 6.00 बजे तक ज़िले में कंटेनमेंट जोन लॉकडाउन के निर्देश दिए थे। लॉकडाउन में छूट को लेकर कलेक्टर ने नए आदेश में बाजार निर्धारित समय तक खुलने को लेकर अनुमति दी है। जारी आदेश में लाॅकडाउन के दौरान रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में अधिकतम अपरान्ह 05ः00 बजे तक निम्न गतिविधियों के संचालन के लिए अनुमति प्रदान की गई है।इसमें सब्जी, फल के हाथ ठेला चालक घूमते हुए शाम 5.00 बजे तक सब्जियां, फल बेच सकेंगे।
कलेक्टर ने शाम और सबेरे वाक करने वालों के ख़िलाफ़ भी चलानी कार्रवाई करने कहा । अपर कलेक्टर जोगेंद्र नायक द्वारा महासमुंद शहर का भ्रमण कर स्थित का जायज़ा लिया । एक दुकान खुली मिलने पर दुकान को शील करने की कार्रवाई की गई ।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें