कल रविवार को ज़िले में  पूर्ण लॉकडाउन इस दौरान सिर्फ जरूरी क... - CG Sandesh

कल रविवार को ज़िले में पूर्ण लॉकडाउन इस दौरान सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों और अत्यावश्यक सेवाओं को छूट होगी

महासमुंद ज़िले में कल रविवार 9 मई को पूर्ण कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन ) रहेगा । इस दौरान सिर्फ जरूरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बाहर निकलने की छूट रहेगी। इसके अलावा कोरोना वैक्सीनेशन, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी छूट दी जाएगी।

लॉकडाउन में छूट को लेकर कलेक्टर ने नए आदेश में बाजार निर्धारित समय तक खुलने को लेकर अनुमति दी है। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लाॅकडाउन रहेगा। केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पम्प, उपरोक्तानुसार निर्धारित समयावधि में एल.पी.जी., पैट शाॅप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं, सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। वहीं नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में बीते गुरुवार को 17 मई 2021 प्रातः 6.00 बजे तक ज़िले में कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन ) बढ़ाया गया है । पहले कंटेनमेंट जोन (लॉकडाउन ) की अवधि 6 मई 2021 प्रातः 6.00 बजे तक थी ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें