महासमुंद : जिले के 05 टीकाकरण सत्र स्थल पर 18 से 44 वर्ष के एपीएल कार्डधारियों का किया जाएगा टीकाकरण
कलेक्टर ने पात्र नागरिकों को सत्र स्थल पर जाकर टीकाकरण कराने की अपील की
कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखकर उसके बचाव एवं नियंत्रण के लिए मंगलवार 11 मई को विभिन्न टीकाकरण सत्र स्थल में वैक्सीनेशन लक्ष्य के अनुरूप शत्-प्रतिशत् करने एवं स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देेश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इन कोविड-19 सत्र स्थल पर वैक्सीनेशन का कार्य प्रातः 10.30 बजे से प्रारम्भ किया जाएगा। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के एपीएल कार्डधारी हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा विकासखंड के अंतर्गत टीकाकरण सत्र स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोमाखान में ग्राम सरायपाली, बंधापार, कोमाखान, लुकूपाली, सुअरमाल, अमनपुरी, सेनहाभाठा एवं पंड्रराचुंवा के पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा। बसना विकासखंड के अंतर्गत टीकाकरण सत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चनाट में ग्राम चनाट, झारउड़ेला, पसेरलेवा, ढालम, गढ़गांव एवं डोंगरीपाली के एपीएल कार्डधारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
इसी प्रकार महासमुंद विकासखंड के अंतर्गत टीकाकरण सत्र स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झलप में ग्राम झलप, छिंदौली, तेलीबांधा, सिंघनपुर एवं फरफौद के पात्र हितग्राही टीकाकरण करा सकेंगे। पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत टीकाकरण सत्र स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में ग्राम सांकरा, बड़ेटेमरी, लोहराकोट, पिपरौद एवं लौहरीनडोंगरी तथा सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत टीकाकरण सत्र स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोड़ा में ग्राम सिंघोड़ा, बलेण्डा, माकरमुत्ता, छिबर्रा एवं रेहटीखोल के पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें