महासमुंद : सब्जी विक्रेता, दिव्यांग, गांव के पटेल, बैंक कर्मी आदि पात्र वर्कर लगवा सकते है टीका, कलेक्टर बोले जरूर लगाएं वैक्सीन
महासमुन्द जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में कल बुधवार 12 मई से राज्य शासन के निर्देशानुसार फ्रंटलाईन वर्कर को वैक्सीन डोस लगाई जाएगी। कलेक्टर डोमन ंिसंह ने बताया कि महासमुन्द सहित सभी विकासखण्ड मुख्यालयों बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 18 से 44 आयुु वर्ग के फ्रंटलाईन वर्कर के रूप में सब्जी विक्रेताओं, गाॅव के पटेल, पीडीएस दुकान प्रबंधक और विक्रेता, शमशान/कब्रिस्तान में कार्यरत् व्यक्तियों, कलेक्टर द्वारा कोरोना ड्यूटी पर लगाए गए व्यक्ति, सहकारी बैंक, बैंक में कार्यरत् कर्मचारियों, दिव्यांगजनों के लिए जिले के सभी विकासखण्ड मुुख्यालयों में टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहा है। दिव्यांगजनों के पास 40 प्रतिशत् से अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर बनाए गए केन्द्र पर टीकाकरण किया जाएगा। हर विकासखण्ड मुख्यालय में फ्रंटलाईन वर्कर के नाम से अलग से टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहा है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए रविवार को टीकाकरण के लिए अहम् घोषणा की थी। जिसके तहत् विभिन्न श्रेणियों के लोगों को फ्रंटलाईन वर्कर मानते हुए उनके टीकाकरण करने का निर्णय लिया। जिले में आज फ्रंटलाईन वर्कर में शामिल पत्रकारों और वकीलों जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में टीकाकरण केन्द्र बनाए गया था। यहां पत्रकारों एवं वकीलों ने टीकाकरण कराया।