हमेशा की तरह फिर से जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आए युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह सचिव :- उमेश डोंगरे
देवभोग :- आज कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के समय पर लोग ऑक्सीजन,अस्पताल में बेड,ऑक्सीमीटर,थर्मामीटर, रेमडी शिविर इंजेक्शन,दवाइयों के लिए तरस जा रहे हैं बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,इस समय युवा कांग्रेस के प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे ने उनके शीर्ष नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी के दिशा निर्देशानुसार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो को अस्पताल में बेड, रेमडी शिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस तरह से पहले भी लोगो की राशन कार्ड,पेंशन,आवास,दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं,जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हमेशा से तत्पर रहते हैं।
आज फिर से कोरोना काल में प्रदेश सह सचिव उमेश डोंगरे जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आए आज उनके नेतृत्व में 208 परिवार के लोगों को राशन,सब्जी,तेल,दैनिक उपयोग की चीजे सुबह से रात तक बांटी गई।उमेश डोंगरे ने कहा जिस प्रकार से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी जी 24 घंटे लोगो की मदद के लिए खड़े हुए और लोगो की पूरी मदद कर रहे हैं,उनकी प्रेरणा से आज मैंने भी एक छोटा सा प्रयास किया है कोई भूखा ना रहें,कोई भूख से ना मरे।आज मैंने राशन सामग्री के साथ ही सभी परिवारों के सदस्यों को वैक्सीन लगाने,मास्क पहनने,सेनिटाइजर का उपयोग करने की भी अपील की है,
इस कार्य को सफल बनाने में युवा कांग्रेस के साथियों का भरपूर सहयोग मिला,जिसमें एनएसयूआई के जिला संयोजक छायासंत्त बीसी व पंकज बीसी,जवाहर बाल मंच के जिला सह सोसल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी,ब्लॉक उपाध्यक्ष धनेश्वर यादव,ब्लॉक उपाध्यक्ष डारेंद्र बघेल, जिला समन्वयक संतोष सोनवानी,युवा कांग्रेसी विकास नागेश, मोहम्मद तोहिम् ,भूपेश बघेल,राजेश प्रधान आदि।