महासमुंद : महासमुन्द, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के 13 क्षेत्... - CG Sandesh

महासमुंद : महासमुन्द, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के 13 क्षेत्र कंटेनमेंट जोन से मुक्त

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने जिला मुख्यालय महासमुन्द के रेलवे काॅलोनी, ईमलीभांठा, तहसील महासमुन्द के ग्राम ढांक एवं ग्राम घोड़ारी, पिथौरा के ग्राम लहरौद, लोहराकोट, जम्हर (2) एवं नरसिंहपुर, बसना के ग्राम पड़कीपाली, उड़ेला एवं गढ़गांव तथा सरायपाली तहसील के ग्राम पण्डरीपानी एवं बांजीबहाल को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 11 मई एवं 12 मई 2021 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से ग्राम ढांक मंे 03, पड़कीपाली में 02, पण्डरीपानी में 05, बांजीबहाल में 04 एवं शेष क्षेत्रों में एक धनात्मक मरीज की पुष्टि हुई है। धनात्मक मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की सेम्पल जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ग्राम ढांक मंे 03, पड़कीपाली में 02, पण्डरीपानी में 05, बांजीबहाल में 04 एवं शेष क्षेत्रों में एक धनात्मक के मकान को छोड़कर, शेष क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें