महासमुंद : मुस्लिम समुदाय के भाईयों से अपने घरों पर ही ईद का... - CG Sandesh

महासमुंद : मुस्लिम समुदाय के भाईयों से अपने घरों पर ही ईद का नमाज अदा करने का आग्रह

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  डोमन सिंह ने कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियत्रण के लिए शासन द्वारा लाॅकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान शुक्रवार 14 मई ईद-उल-फितर का त्यौहार है। अतः उन्होने सुरक्षा एवं संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से मुस्लिम समुदाय के भाईयों से ईद का नमाज अपने घरों पर ही अदा करने का आग्रह किया है। उन्होनें कहा है कि ईद-उल-फितर की नमाज के लिए मस्जिद, ईदगाह, मदरसा, दरगाह में 05 से ज्यादा अफराद जमा न हो। लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित मुतवल्ली साहेबान नियमतः स्वमेय जवाबदार होंगे। आम जमाती ईद-उल-फितर की नमाज शरीअत के अनुसार अपने-अपने घर पर अदा करें। जिले में कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा समय-समय पर पृथक से निर्देश जारी किए गए है। उन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें। दरगाह, कब्रिस्तान आदि स्थानों पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित न करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें