एक गांव ऐसा जहां  पूजा अर्चना कर  वैक्सिनेशन का काम शुरू किय... - CG Sandesh

एक गांव ऐसा जहां पूजा अर्चना कर वैक्सिनेशन का काम शुरू किया

गरियाबंद जिले के तेतलखुटि गांव में वेक्सीनेशन को लेकर उत्साह अफवाहों से दूर ग्रामीणों के निर्णय से जिला प्रशासन उत्साहितकोरोना और उसकी वैक्सीन को लेकर ग्रामीण इलाकों में फैले अंधविश्वास और अफवाहों से जुड़ी ढेर सारी खबरें तो आपने सुनी या देखी होंगी, मगर आज हम आपको ग्रामीण इलाके की कोरोना से जुड़ी एक ऐसी खबर दिखाने जा रहे है, जिसमें बचाव और उपचार के साथ जुड़ी है लोगो की आस्था और अफवाहों पर लगा है लगाम।

वैसे तो गरियाबंद का तेतलखुंटी गांव जिले के अन्य गांवो की तरह ही एक आम गांव है। शुरू में कोरोना और उसकी वैक्सीन को लेकर यहां भी कई तरह की अफवाहें फैलाई गयी। हालात ये हुए कि अनहोनी के डर से कोई भी वैक्सिनेशन लगवाने सामने नही आया। मगर गांव के बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों ने समझदारी से काम लिया। यहां के लोगो ने वैक्सीन को गांव के लिए शुभ माना ओर हर शुभ कार्य की तरह गांव में वैक्सिनेशन का काम शुरू करने से पहले बकायदा ग्राम देवी की पूजा की। ग्रामीणों के मुताबिक 24 घण्टे की लगातार पूजा अर्चना के बाद ग्राम देवी ने वैक्सिनेशन से कोई अनहोनी नही होने का आशीर्वाद देते हुए वैक्सीन लगवाने की अनुमति दी। उसके बाद गांव में बड़ी तेजी से वैक्सीन लगवाना शुरू हुआ और वैक्सीन लगवाने के बाद किसी के साथ अबतक कोई अनहोनी नही हुई।


तपेश्वर ठाकुर, स्थानीय नेता
अब गांव के हालात ये है कि 45+ उम्र के लगभग सभी लोग वैक्सीन के दोनो डोज लगवा चुके है। यही नही 18+ उम्र वालों के लिए वैक्सिनेशन शुरू हुआ तो उसमे भी ग्रामीणों का काफी उत्साह देखने को मिला। गांव में आयोजित दो दिवसीय शिविर में 223 लोगो ने अपना पहला डोज लगवा लिया। कुल 1983 की आबादी वाले इस गांव में अबतक 945 डोज वैक्सीन लग चुकी है और प्रतिशत के हिसाब से यह गांव अब जिले में वैक्सिनेशन को लेकर पहले स्थान पर है।

तेतलखुंटी में हुए सफल वैक्सिनेशन का असर अब यहां के आसपास गांवो में भी देखने को मिलने लगा है। बजाड़ी गांव में भी कल तेतलखुंटी की तरह पहले ग्राम देवी से पूजा अर्चना कर वैक्सिनेशन की इज्जाजत ली गयी। गांव के सरपंच के मुताबिक ग्राम देवी ने अनुमति दे दी है, अब उनके गांव के सभी लोग वैक्सिनेशन करवाएंगे।


वरुण कुमार सोरी, सरपंच, बजाड़ी
फाइनल अफवाहों को दरकिनार कर तेतलखुंटी में हुए सफल वैक्सिनेशन से स्थानीय प्रशासन गदगद है। मैनपुर एसडीएम सूरज साहू ने विकासखंड के बाकी गांववासियों को भी तेतलखुंटी वासियों से सीख लेने की सलाह दी है। सभी वैज्ञानिक और शायद भगवान भी वैक्सिनेशन को ही कोरोना खत्म करने का एकमात्र उपाय मानते है, तेतलखुंटी में हुए आस्था और विज्ञान के संगम को देखकर तो ऐसा ही लगता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें