अजय रोहरा बने सिंधी समाज के जिलाध्यक्ष - CG Sandesh

अजय रोहरा बने सिंधी समाज के जिलाध्यक्ष

नगर के ऊर्जावान युवा नेता अजय रोहरा को विश्व सिंधी सेवा संगम (सिंधी समाज) गरियाबंद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, इनके अध्यक्ष बनने से समाज में खुशी की लहर व्याप्त है। गुरूवार को सिंधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुंदरानी ने अजय का मनोनयन किया है और समाज को मजबुत करने और आगे बढ़ाने के दिशा में कार्य करने की जिम्मेदारी दी। इधर जिलाध्यक्ष बनने के बाद अजय रोहरा ने कहा कि समाज का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अधिक से अधिक युवाओ को जोड़कर समाज को संगठित करने की दिशा में काम करेंगे। सिंधी समाज अन्य समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बने इसका पूरा प्रयास करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सिंधी समाज ने राजधानी के बाद जिला स्तर पर समाज का विस्तार कार्य शुरू किया है। जिसके तहत नगर के ऊर्जावान युवा अजय रोहरा को मौका दिया है। वे लगातार सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं, उनके लगन और क्षमता को देखकर उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अध्यक्ष बनने पर समाज के मोहन होतवानी, प्रकाश रोहरा, रिंकू सचदेव, मुकेश दासवानी, विकास रोहरा, विनय दासवानी, अर्जुन रोहरा, रवि रोहरा, राजेश थदानी, सुनील सीतलानी, राहुल माधवानी, समीर सचदेव, अजय दासवानी, रितेश सीतलानी, संजय पंजवानी, संजय नागदेव, मुकेश माधवानी, रजत कुकरेजा के अलावा उनके खास मित्र गफ्फु मेमन, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, सन्नी मेमन, आबिद ढेबर, हिरेन्द्र साहू, प्रतीक सिंह, शोएब मेमन, शाहरूख हिंगोरा ने भी बधाई दी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें