राजिम पुलिस को मिली कामयाबी छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के आदेशानुसार, उच्च् अधिकारियो के निर्देशन में महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, उक्त परिपालन में थाना राजिम के अपराध क्रमांक 65/2021 धारा 354,294,323,506 भादवि के मामले में दिनांक 10-03-2021 को नेतराम सतनामी प्रार्थीया को आये दिन बुरी नियत से हाथ बांह को पकडकर , मारपीट करते हुए गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी दिया अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था घटना दिनांक 10-03-2021 से आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था जो अपने सकुनत से लगातार फरार चल रहा था कि आज दिनांक 16-05-2021 केा फरार आरोपी नेतराम सतनाती पिता गोविंद राम सतनामी उम्र 30 साल साकिन बरोण्डा को उसके निवास स्थान ग्राम बरोण्डा से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय राजिम पेश कर जेल दाखिल किया गया
इस कार्य में थाना प्रभारी विकास बघेल, सउनि देव कुमार वर्मा प्रधान आरक्षक 123 कृष्णा कुमार गिलहरे प्रधान आरक्षक 270 रवि लहरे आर0 146 टेमन दुबे आरक्षक 228 प्रमोद यादव महिला आरक्षक 502 सविता खरे का विशेष योगदान रहा.