तेज आंधी तूफान और बारिश से आकाशीय बिजली गिरने से गोना में ती... - CG Sandesh

तेज आंधी तूफान और बारिश से आकाशीय बिजली गिरने से गोना में तीन मवेशियों की मौत

विकासखंड मुख्यालय मैनपुर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम गोना केरापारा मे आज दोपहर को आंधी तूफान बारिश के वजह से आकाशीय बिजली गिरने से गांव के समीप महुआ पेड़ के नीचे में 3 गायों की मृत्यु हो गई।उक्ताशय की जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी व वार्ड पंच नकुल नागेश ने बताया कि दोपहर के समय महुआ पेड़ के नीचे खडे़ रहे राकेश मंडावी पिता मोहन मंडावी के 2 गाय एवं जानकू राम मंडावी पिता राजमन मंडावी के 1 गाय के ऊपर अचानक अकाशीय बिजली गिर जाने से मौके पर ही तीनों गायों की मौत हो गई।

दुधारू गायों के आकास्मिक मौत हो जाने से गरीब किसान बेहद परेशान होने लगा है। पीड़ित किसान को मुआवजे राशि मिले इसलिए तत्कालिक ग्राम पंचायत गोना के जागरूक सरपंच सुनील कुमार मरकाम ने पशुपालन विभाग को सूचनार्थ करते हुए वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई। तत्पश्चात मौके पर पशुपालन विभाग वन विभाग राजस्व विभाग की टीम पहुंच करके पोस्टमार्टम सहित प्रकरण की कार्यवाही करने की जानकारी मिल रही है। समाचार लिखे जाने तक विभागीय टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें