कांग्रेस के युवा नेताओं ने मास्क पहनो का अभियान चलाकर आम नागरिकों को नि:शुल्क मास्क वितरण किया
छः ग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पूर्ण चंद कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ विधानसभा व ब्लाक शहर गांव में मास्क पहनो का अभियान चला कर , नि:शुल्क मास्क वितरण किया । जिसमें जिला अध्यक्ष संदीप सरकार जी,व युवा कांग्रेस बिन्द्रानवागढ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल व देवभोग ब्लाक अध्यक्ष भविष्य प्रधान व मैनपुर ब्लाक अध्यक्ष शाहिद मेमन,व अमलीपदर ब्लाक अध्यक्ष पंकज माझी ,व युवा ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद-यशवंत कुमार यादव व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नि:शुल्क मास्क वितरण जिले भर में किया एवं लोगों को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया। एवं सभी को मास्क लगाने की, सेनेटाइज करने की, सोसल डिस्टेंस कि पालन करने की अपील किया जा रहा है।
अन्य सम्बंधित खबरें