गरियाबंद कलेक्टर ने ली आवश्यक बैठक, जिले में स्वच्छता और पेयजल जिलाधिकारियों की ड्यूटी 31 मई तक लगातार
कोरोनाकाल की विषम परिस्थितियों में जिले पर स्वच्छता के साथ पेयजलापूर्ति के सम्बंध में आज कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आला अधिकारियों के बीच बैठक ली इस अहम बैठक में उन्होंने जिले में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि निविदा हो चुके कार्यो को प्रारंभ किया जाये तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाये।
एक नज़र जिले की नलकूपों की स्थिति देखिए
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद कतलाम ने बताया कि जिले में 9772 स्थापित हैंडपंप में से 9751 हैण्डपंप चालू है। जल स्तर गिरने से केवल 21 हैंडपंप बंद है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 357 नलकूप खनन का लक्ष्य है जिसमें से 295 नलकूप खनन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह लौह युक्त संयंत्र 52 में सभी पूर्ण हो गये है। फ्लोराइड और आर्सेनिक संयंत्र के 3-3 संयंत्र चालू है।
सोलर पंप की स्थिति
सोलर पंप स्थापना हेतु 340 कार्य स्वीकृत है जिसमें से 99 पूर्ण होकर प्रारंभ हो गया है। राजिम आवर्धन जल प्रदाय योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षण स्टेज पर है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 219 नल सोलर पंप स्थापित किया जाना है। मिशन अंतर्गत ग्राम बसाहटों में सोलर आधारित निविदा आमंत्रित दर की स्वीकृत प्राप्त हो चुका है। साथ ही मिशन अंतर्गत संचालित नल जल प्रदाय योजना का रेट्रोफिटिंग कार्य,सिंगल विलेज, देवभोग के 38 शालाओं में सोलर आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
कोविड19 के चलते विकासखंड स्तर पर जिलाधिकारियों की ड्यूटी 31 मई तक
दुसरीं ओर शासन द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समय-समय पर जारी निर्देशों पर त्वरित कियान्वयन किए जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेश क्षीरसागर द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी विकासखण्ड स्तर पर नियत समयावधि के लिए लगाई गयी है। जारी आदेश के अनुसार श्री के.एन.साहू, जिला रोजगार अधिकारी 9329085440 का गरियाबंद ,श्री दीनू प्रसाद पटेल, जिला खेल अधिकारी 9165048645 का छुरा, श्री आर.के मिश्रा, कार्यपालन अभियंता 9425520193 का फिगेश्वर (ब्रिज) श्री एन.के चैहान, एस.डीओ जल संसाधन 8319441541 देवभोग , श्री आर.बी पटेल, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाय, 9826978426 मैनपुर की ड्यूटी 21 मई तक लगाई गई है। इसी तरह इसी तरह श्री देवेन्द्रनाथ पात्र, श्रम पदाधिकारी 9425246841 का गरियाबंद, श्री एफ.आर. कश्यप उपसंचालक कृषि 9753092888 का देवभोग, श्री एस.एस.दीवान सहायक संचालक उद्यानिकी का फिंगेश्वर 9575257715, श्री भोपाल ताण्डेय जिला शिक्षा अधिकारी 9424236744 का मैनपुर , श्री फागूलाल नागेश खनिज अधिकारी 9424243138 छुरा में ड्यूटी 22 मई से 26 मई तक लगाई गई है। श्री भारतेन्दु देवांगन प्रभारी मु.कार्य अधि., 7879070743 की ड्यूटी गरियाबंद, श्री सुरेन्द्र कोल्हेकर सहायक संचालक, रेशम 9300719567 का छुरा, श्रीमती जगरानी जिला कार्यक्रम अधिकारी, 9827152457 महिला एवं बाल विकास का देवभोग,श्रीमती मधु एक्का सहायक संचालक, मत्स्य 9827739456 का फिंगेश्वर,श्री इन्दुभूषण साहू सहायक अभियंता, क्रेडा 9907477333 का मैनपुर में 27 मई से 31 मई तक ड्यूटी लगाई गई है। उक्त समयावधि समाप्त होने पर पुनः आगामी तिथि 01 जून से क्रमबद्ध रोटेशन के आधार पर यह आदेश प्रभावशील रहेगा।उपरोक्तानुसार अधिकारी/कर्मचारी अपने कार्यालयीन सहयोगियों के साथ संबंधित विकासखण्डों में समन्वय स्थापित कर विकासखण्ड कंट्रोल रूम के प्रभारी एवं इंसिडेंट कमांडर अनुविभागीय अधिकारी (रा.), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी से सतत् संपर्क कर प्रतिदिन का प्रतिवेदन प्राप्त कर जिला कंट्रोल रूम को प्रस्तुत करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।