सहकारी समिति गरियाबंद में धान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को... - CG Sandesh

सहकारी समिति गरियाबंद में धान चोरी करने वाले तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

मामला सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्र के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गरियाबंद प.क्र. 1650 समिति प्रबंधक व प्रभारी धान उपार्जन केंद्र कृषि उपज मंडी गरियाबंद के द्वारा दिनांक 13.05.21 को रात्रि लगभग 2:30 से 3:00 के दौरान 7 बोरी धान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था चोरी होने की रिपोर्ट थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में दिनाँक 14.05.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया गया। जिस पर अपराध क्रमांक 144/2021 धारा 379,भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामला गंभीर होने से घटना की जानकारी तुरंत जिला के आला अधिकारियों का दी गई जिसके बाद जिला गरियाबंद के पुलिस द्वारा टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश में जुट गये। मुखबीर सूचना पर आरोपीगणों 01. पप्पू उर्फ पारस मणि पिता बाबूलाल निषाद उम्र 22 साल 02. अजय बघेल पिता गजेंद्र बघेल उम्र 19साल 03. रेसु उर्फ दिगंबर नेताम पिता रोहित नेताम उम्र 20 साल साकिनान वार्ड नंबर 8 डाकबंगला थाना वा जिला गरियाबंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया तथा जुर्म स्वीकार करते हुए चोरी की गई धान को आरोपीगणों से जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि राजेश मिश्रा, प्र0आर0 कुबेर बंजारे आर0 मुरारी यादव महेंद्र चेलक लेनदास रत्नाकर योगेश ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही
गिरफ्तार आरोपी:-


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें