महासमुंद : छोटा हाथी चालक की लापरवाही से सायकल सवार को लगी ठोकर, अस्पताल में भर्ती
16 मई 21 को शाम करीब 05 बजे वेडनर स्कूल के पास महासमुंद में एक छोटा हाथी चालक की लापरवाही से दुर्घटना हो गया, जिसमे सायकल सवार को ठोकर लगने से उसे चोट आई और अस्पताल में दाख़िला करना पड़ा.प्राप्त जानकारी के अनुसार दिव्याबश बानी, आदित्य मदनकार, मोहित कुमार तावरकर एवं धैर्य सेन सायकल मे थे और पिटियाझर से वापस घर आ रहे थे, इस दौरान दिव्यााश बानी और आदित्य मदनकार आगे आगे चल रहे थे कि उसी समय पिछे से सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्र0 CG 04 MX 4400 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एव लापरवाही पूर्वक चलाते हुये मोहित और धैर्य के सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया, जिससे मोहित तावरकर के कमर, बाये कंधा, एवं धैर्य का बाया कंधा मे चोट लगा, मोहित तावरकर को सोहम अस्पताल महासमुन्द मे एवं धैर्य को प्राईवेट डाक्टर से ईलाज करवाया गया.वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.