बसना : बेल्डीह पठार में अवैध शराब के साथ एक, और छोटेपटनी में लोंगो को शराब पिलाने की सुविधा मुहैया कराते एक पकड़ा गया
बसना पुलिस ने 17 मई 2021 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी धरमदास मिरी पिता किर्तीराम मिरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बेल्डीह पठार के कब्जे से एक 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा हुआ करीब 04 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 800 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(A) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया.तथा आरोपी नानदाऊ रात्रे पिता भगवानो रात्रे उम्र 27 वर्ष को लोगों को अवैध शराब मुहैया कराते पकड़ा. पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम छोटेपटनी डिपापारा में रोड किनारे झोपडी में लोंगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा मुहैया करा रहा था, जिसकी सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर रेड की कार्यवाही किया. जहाँ पुलिस को देखकर शराब पिने वाले भाग गये, मौके पर एक व्यक्ति नानदाऊ रात्रे पिता भगवानो रात्रे को पुलिस ने पकड़ा जिसक कब्जे से दो नग झील्ली में 200-200 एमएल हाथ भठ्ठी महुआ शराब कुल 400 एमएल कीमती 100 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल गिलास बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.