महासमुंद : कलेक्टर सिंह ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्ष... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर सिंह ने टीकाकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर डोमन सिंह ने आज महामसुन्द के दो कोविड टीकाकरण केन्द्र, बृजराज पाठशाला और अम्बेडकर स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने संेटर में बनाए गए प्रतीक्षा कक्ष, निगरानी कक्ष आदि भी देखा। कलेक्टर सिंह ने सीजी टीका एप्प में की जा रही एण्ट्री भी देखी और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण कराने आए लोगों से भी कहा कि वे अपने-अपने इलाकें में लोगों को टीकाकरण के लिए कहें। इस मौके पर कलेक्टर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, एसडीएम सुनील कुमार चंद्रवंशी, नगर पालिका अधिकारी ए.के. हालदार मौजूद थे।

कलेक्टर ने टीकाकरण सेंटर पर मितानिन से बातचीत की और उनसे थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के समय आप लोग जिस प्रकार काम कर रहें हैं, वह सराहनीय व प्रशंसनीय है। उन्होंने मितानिन से कहा आप लोग घर-घर जाकर थर्मल स्कैनिंग और आॅक्सीमीटर के जरिए संदिग्ध व्यक्तियों के कोरोना लक्षण आदि की जानकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में देती है। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों के कोरोना टेस्टिंग के बाद उनके उपचार करने में मदद मिलती है। आपका यह कार्य काबिले तारीफ है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें