गरियाबंद जिले को मिला 6 नवीन वेन्टीलेटर  - CG Sandesh

गरियाबंद जिले को मिला 6 नवीन वेन्टीलेटर

कलेक्टर निलेश क्षीरसागर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा के प्रयासों से जिले के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल के बेहतर उपचार व संचालन को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्राथमिकता आधार पर 06 उच्च गुणवत्तापूर्ण वेन्टीलेटर प्रदान किये गये हैं। वर्तमान में डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में केवल 02 ही वेन्टीलेटर संचालित थे।

गंभीर मरीजों के बेहतर उपचार हेतु इसका उपयोग जीवनदायिनी साबित हो सकता है। जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर निरंतर समन्चय किया गया जिसके परिणाम स्वरूप उक्त वेन्टीलेटर्स प्रदान किये गये हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. एन.आर. नवरत्न ने बताया कि उक्त वेन्टीलेटर्स से डेडिकेटे एचबी ड कोविड अस्पताल में अधिक से अधिक गंभीर मरीजों का ईलाज और बेहतर ढंग से किया जा सकेगा तथा जिले के मृत्यु दर में कमी आएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें