नहीं थम रहा है महासमुंद में हाथीयों का आंतक,फिर ली एक ग्राम... - CG Sandesh

नहीं थम रहा है महासमुंद में हाथीयों का आंतक,फिर ली एक ग्रामीण की जान

महासमुंद। नहीं थम रहा है महासमुंद में हाथीयों का आंतक। आज फिर एक हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली है। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम बाबूलाल ध्रुव उम्र 60 वर्ष बताया जा रहा है। मामला जिले के नजदीकी गांव पतेरापाली के अरन्ड का है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बाबूलाल अरन्ड से पतेरापाली अपने चाचा के घर आया था। रात में वह अपने चाचा के साथ टहलने के लिए सड़क की ओर निकला था। तभी मुर्गी फार्म के पास अचानक हाथी सामने आ गया और बाबूलाल भाग नहीं पाया और हाथी ने उसे कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का चाचा युवराज ध्रुव भागकर जान बचाने में सफल रहा।घटना की जानकारी वन विभाग एवं पुलिस विभाग को देने पर दोनों विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के सदस्य भी रात में ही शव के साथ महासमुंद पहुंचे। बता दें कि महासमुंद वन परिक्षेत्र में हाल ही में लगातार यह तीसरी घटना है। अछोला, परसाडीह के बाद अब पतेरापाली में हाथी के कुचलने से मौत हुई है। गौरतलब है कि वन विभाग विगत दो दिनों से भालू को लेकर परेशान था। सिरपुर इलाके में विचरण कर रहे तीनों हाथियों को कल शाम कसडोल जंगल की ओर बताया गया था, लेकिन अचानक एक हाथी पतेरापाली पहुंचा और इस तरह की घटना घट गई। वन विभाग ने परिवार को मिलने वाली सहायता राशि 25 हजार रुपए जारी कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें