खल्लारी : दो अलग-अलग मामलों में 8 लीटर महुआ शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने 19 मई 2021 को जुर्म जरायम पतासाजी व शराब रेड कार्यवाही पर ग्राम अंवराडबरी, खल्लारी, जोरातराई की ओर रवाना हुआ था कि ग्राम जोरातराई में जरिये मुखबीर से सुचना मिला की एक व्यक्ति ग्राम जोरातराई रोड किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया जहाँ आरोपी कन्हैया लाल सांवर पिता देवचरण सांवर उम्र 39 साल साकिन जोरातराई थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 4 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई जुमला 4000 MLकीमती 800/- रूपये गवाहों के समक्ष जप्त किया.
इसी तरह आरोपी हितेश साहू पिता गन्नु लाल साहू उम्र 30 साल साकिन तेलीबांधा थाना खल्लारी जिला महासमुंद के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर एक सफेद रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में 4 लीटर देशी महुआ शराब भरी हुई जुमला 4000 MLकीमती 800/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया.
उपरोक्त दोनों ही मामलों में आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित करना सबूत पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया.