महासमुंद : विगत वर्ष की भांति कल 21 मई को मनाया जाएगा आतंकवाद विरोधी दिवस
अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आतंकवाद विरोधी शपथ अपने कक्ष में ली जाएगी
आतंकवाद के कारण आम जनता को हो रहे कष्टों, हिंसा एवं आतंक से राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव से आम लोगों को अवगत कराने, विशेष रूप से युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के मार्ग से दूर रखने के उद्ेश्य से राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 21 मई को पूरे राज्य में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल, समस्त विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को पत्र लिखकर आतंकवाद विरोधी दिवस मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कल 21 मई को प्रातः 11 बजे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आतंकवाद विरोधी शपथ अपने कक्ष में ली जाएगी।
वर्तमान में कोविड-19 महामारी संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क पहनना इत्यादि सुरक्षात्मक उपाय जो कि भारत सरकार,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा सुझाए गए विभिन्न दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। आतंकवाद विरोदी शपथ सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षात्मक उपायों का पालन लेते हुए ली जा सकती है । राज्य शासन द्वारा जारी परिपत्र में उपरोक्त तरीक़े अपना क़र कल 21 मई को सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा आतंकवाद विरोधी शपथ अपने कक्ष में ली जाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें