news-details

बसना : टुलकिट मामले में भाजपा के नेताओ पर झूठा एफआईआर के विरोध में भाजपा कार्यकताओं ने धरना प्रदर्शन किया

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर भाजपा बसना मंडल द्वारा टूलकिट मामले को लेकर काँग्रेस पार्टी के द्वारा फर्जी एवं झूठा दस्तावेजो के द्वारा भारत देश को तथा देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को देश दुनिया में बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमन्त्री डॉ. रमन सिंह,भाजपा के राष्टीय प्रवक्ता संदीप पात्रा तथा भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री एवं केन्द्रीय मन्त्री स्मृति ईरानी के खिलाफ छत्तीसगढ़ की काँग्रेस सरकार के द्वारा झूठा एफ.आई.आर.दर्ज करने के विरोध में कल शुक्रवार को 12 बजे से 2 बजे तक अपने अपने घरों के सामने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक दिवसीय धरना कार्यक्रम रखा गया यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक किया गया।

धरना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया,भाजपा जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ,महासमुन्द जिला के संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही तथा सह-प्रभारी अवधेश चन्देल उपस्थित रहे।वक्ताओं के संबोधन को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता यु ट्यूब के माध्यम से जुड़ के सुने।

भाजपा मंडल बसना द्वारा धरने में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,डॉ एन के अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, रणवीर सिंह छाबड़ा,राजेन्द्र पटेल,आकाश सिन्हा उपस्थित रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें